New Delhi News (12 May 2026): दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी के द्वारका, रोहिणी और नरेला को बड़े फाइनेंशियल और आईटी सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश देते हुए डीडीए अधिकारियों को जल्द विस्तृत योजना तैयार करने को कहा है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा हुआ तो दिल्ली को एक नया आईटी, डिजिटल और निवेश हब मिल सकता है, जिससे रोजगार और व्यापार के बड़े अवसर पैदा होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका को घरेलू और विदेशी निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यहां आईटी कंपनियों, हेल्थकेयर सेक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल कॉरपोरेट ऑफिस स्थापित करने की संभावनाओं पर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में डीडीए अधिकारियों के साथ हुई बैठक में एलजी ने तीनों इलाकों के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास केवल केंद्रीय क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि बाहरी इलाकों को भी आधुनिक सुविधाओं और निवेश के केंद्र के रूप में विकसित किया जाना जरूरी है।
द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर और प्रस्तावित डिप्लोमैटिक हब इस परियोजना को और खास बना रहे हैं। वहीं यूईआर (अर्बन एक्सटेंशन रोड), बड़े मेट्रो नेटवर्क, टीओडी पॉलिसी, नए एजुकेशन सेंटर और तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी इलाकों की वजह से रोहिणी और नरेला भी निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर सड़क और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के कारण इन इलाकों में डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर प्लांट और बड़े वेयरहाउस स्थापित करने की भी काफी संभावनाएं हैं।
एलजी ने सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उनका मानना है कि इस परियोजना से दिल्ली में बड़े स्तर पर निवेश आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही राजधानी का विकास संतुलित तरीके से आगे बढ़ेगा। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में द्वारका, रोहिणी और नरेला दिल्ली की नई आर्थिक पहचान बन सकते हैं, जहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और वैश्विक निवेश का संगम देखने को मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।