अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कैलाश इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/05/2026): आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस (International Nurses Day) के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति नर्सों के योगदान को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से नर्सों की सेवा, त्याग और समर्पण को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने अपने संदेश में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं। उनका समर्पण, धैर्य और सेवा भाव मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानने तथा संवेदनशीलता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग विद्यार्थियों ने नर्स प्रतिज्ञा लेकर मानव सेवा, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।