कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/05/2026): जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को संगठन ने जिला मुख्यालय सूरजपुर और डीसीपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार किए गए साथियों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग की।

संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर और प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि निजी स्कूलों और अस्पतालों की कथित मनमानी, बिल्डरों द्वारा बड़े स्तर पर किए जा रहे भूजल दोहन तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिए जाने समेत कई जनहित मुद्दों को लेकर संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए धरना स्थल से चौधरी प्रवीण भारतीय, राकेश नागर, प्रेमराज भाटी और पवन यादव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाया है।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मंगलवार को बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय और डीसीपी कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा करने की मांग उठाई।

आंदोलन को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी और एडवोकेट विशाल नागर ने भी समर्थन दिया। वहीं विभिन्न किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आंदोलन के प्रति समर्थन जताते हुए गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया, तो करप्शन फ्री India संगठन जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगा और “जेल भरो आंदोलन” शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान आलोक नागर, मास्टर दिनेश नागर, बलराज हुन, प्रेम प्रधान, पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी, सुशील प्रधान, ब्रह्मपाल कपासिया, अनिल एडवोकेट, गौरव भाटी, रिंकू, राकेश नेता, श्रवण, आकाश नागर, कुलदीप एडवोकेट, कृष्ण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।