24 वर्षों से समाजसेवा की मिसाल पेश कर रहा नवरत्न फाउंडेशंस: गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (12/05/2026): सामाजिक सरोकारों और प्रतिभा विकास के लिए समर्पित संस्था “नवरत्न फाउंडेशन्स” का 24वां वार्षिकोत्सव “समर्पण-2026” नोएडा सेक्टर-6 स्थित एन.ई.ए भवन सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आए समाजसेवियों, सेवा योद्धाओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नवरत्न फाउंडेशन्स की 24 वर्षों की सामाजिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि जब भी कोई संस्था बनती है, तब लोग कई तरह के प्रश्न उठाते हैं कि यह संस्था क्यों बनी है और क्या कार्य करेगी। लेकिन समय के साथ जब संस्था अपने कार्यों के माध्यम से समाज में योगदान देती है, तब लोगों को उसकी वास्तविक सोच और उद्देश्य समझ में आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज नवरत्न फाउंडेशन्स नोएडा शहर की एक अलग पहचान बन चुकी है। संस्था पिछले 24 वर्षों से बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा बुजुर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में निरंतर योगदान दे रही है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने आशा व्यक्त किया कि संस्था के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं उनकी टीम के नेतृत्व में नवरत्न फाउंडेशन्स आगे भी इसी तरह जनहित और समाजसेवा के कार्य करती रहेगी तथा नोएडा को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि “प्रतिबद्धता-प्रतिभा विकास की” सोच के साथ नवरत्न फाउंडेशन्स पिछले 24 वर्षों से समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करती आ रही है। संस्था अब तक 350 से अधिक समाजसेवियों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर चुकी है।
कार्यक्रम में सारेगामापा लिटिल चैंपियन एवं द राइजिंग स्टार के प्रतिभागी दिवाकर शर्मा सहित कई कलाकारों ने गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। महिला सशक्तिकरण को समर्पित प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। वाई.एस.एस. फाउंडेशन नोएडा के संस्थापक सचिन गुप्ता को “एफ.बी. निगम स्मृति पुरस्कार”, CBWAI बैंगलोर के टी.के. दामोदर को “जे.बी. जयरथ स्मृति पुरस्कार” तथा सोनू राणा को “ आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित किया।
इसके अलावा डॉ. सुनीता जेटली की संस्था “भोर लिविंग ह्यूमनली फाउंडेशन” को “दया रानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार”, मीनाक्षी त्यागी को “कुंवर स्वरूप भटनागर स्मृति पुरस्कार” तथा श्वेता गुप्ता को “शसोनिया कोहली सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार” प्रदान किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए सत्यम श्रीवास्तव को “हरीश भालवार स्मृति पुरस्कार” तथा संघर्ष और खेल प्रतिभा के दम पर जरूरतमंद बच्चों को क्रिकेट प्रशिक्षण देने वाली अंशु कुमारी को “एस.एन. सूद सरेंडर नॉट अवार्ड” से सम्मानित किया।
समारोह में “नवरत्न विशिष्ट पुरस्कार” के तहत नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले विकास जैन एवं अपनी संगीत प्रतिभा से लोगों को प्रेरित करने वाली डॉ. मधुस्मिता मंडल को भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, कलाकार एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।
Navratan Foundations स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं Award Show का आयोजन | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।