New Delhi News (12 मई 2026): National Students’ Union of India (NSUI) के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने NEET 2026 परीक्षा रद्द करने और कथित पेपर लीक (Paper Leak) मामले की जांच CBI को सौंपने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद देशभर में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर बहस तेज हो गई है।

शास्त्री भवन स्थित शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinod Jakhar के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई छात्रों व NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। NSUI ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं (Transparent Examination) कराने में लगातार विफल रही है। संगठन ने कहा कि परीक्षा रद्द होना इस बात का प्रमाण है कि NEET परीक्षा प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितताएं (Irregularities) और गंभीर लापरवाही हुई है।

मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि यह फैसला लाखों छात्रों की आवाज और छात्र शक्ति (Student Power) की जीत है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षा प्रणाली निष्पक्ष होती तो सरकार को परीक्षा रद्द करने और CBI जांच के आदेश देने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। NSUI ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग करते हुए NTA पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि लगातार सामने आ रहे विवादों ने छात्रों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा तोड़ दिया है।

संगठन ने सरकार से यह भी सवाल किया कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों को हुए मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा। साथ ही पेपर लीक नेटवर्क में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई। NSUI ने चेतावनी दी कि शिक्षा न्याय (Educational Justice) और जवाबदेही (Accountability) की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पूरे मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।