आर्थिक संकट पर सियासत तेज: केजरीवाल बोले- “अडानी और मंत्री नहीं, सिर्फ जनता क्यों?”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (12 मई 2026): Arvind Kejriwal ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि देश गंभीर आर्थिक संकट (Economic Crisis) से गुजर रहा है तो सरकार को इसकी पूरी सच्चाई देशवासियों के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से तेल बचाने, सोना कम खरीदने, कुकिंग ऑयल कम इस्तेमाल करने और विदेशी यात्राएं (Foreign Travel) रोकने जैसी अपीलों पर सवाल उठाए।

केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद देश ने कई आर्थिक चुनौतियां देखी हैं, लेकिन इतने कठोर कदमों की अपील किसी प्रधानमंत्री द्वारा पहले कभी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इराक-अमेरिका युद्ध (War Impact) का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन अन्य देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों से ऐसी अपील नहीं की। इससे लोगों के मन में चिंता और शंका दोनों पैदा हो रही हैं।

AAP संयोजक ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वह देश को मौजूदा आर्थिक स्थिति और आने वाले समय की चुनौतियों के बारे में स्पष्ट जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यदि देशहित में कुर्बानी देनी पड़े तो जनता पीछे नहीं हटेगी, लेकिन लोगों को यह जानने का अधिकार है कि हालात कितने गंभीर हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूरा बोझ केवल मिडिल क्लास (Middle Class) पर डाल रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरकार, मंत्री, अफसरशाही और देश के अल्ट्रा रिच (Ultra Rich) वर्ग को अपनी खपत में कटौती करनी चाहिए थी। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़े उद्योगपति, मंत्री और सत्ता से जुड़े लोग किसी प्रकार की कुर्बानी क्यों नहीं दे रहे, जबकि आम जनता से लगातार बचत और कटौती की अपील की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।