Greater Noida News (07/05/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में आरडब्ल्यूए (RWA Delta-2) की शिकायत पर आज गुरूवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज उच्चस्तरीय निरीक्षण किया और पार्कों की बदहाल स्थिति पर संज्ञान लिया।
सेक्टर के महासचिव आलोक नागर ने बताया कि हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पार्कों के रखरखाव में लगातार लापरवाही और ग्रीन बेल्ट की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
आगे उन्होंने ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण के डीजीएम संजय , तकनीकी टीम, जेई एवं संबंधित ठेकेदारों ने सेक्टर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पार्कों, हरित क्षेत्रों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय निवासियों से भी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सेक्टरवासियों ने पार्कों की उपेक्षित स्थिति, नियमित रखरखाव की कमी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद सेक्टर में सुधार कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बॉबी भाटी, महासचिव आलोक नागर, उपाध्यक्ष रिंकू भाटी, सह सचिव सुनीता चौधरी, गजराज भाटी, वेदपाल चौधरी, रामवीर चौधरी, सुमित कसाना सहित कई सेक्टरवासी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।