शिकायत के बाद हरकत में आया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, बीटा-1 में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25 November 2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में पिछले कई दिनों से बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर आरडब्ल्यूए की शिकायत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। आरडब्ल्यूए के महासचिव हरेन्द्र भाटी द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद प्राधिकरण के सैनिटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल अपनी टीम के साथ सेक्टर में निरीक्षण करने पहुंचे।

सैनिटरी इंस्पेक्टर राकेश पाल ने विभिन्न विभागों के सुपरवाइजरों के साथ सेक्टर बीटा-1 के अलग-अलग ब्लॉकों, सड़कों और अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद समस्याओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने अधिकारियों को सेक्टर में सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने नियमित रूप से सफाई कराने, कूड़े का समय पर उठान सुनिश्चित करने और सफाई कर्मचारियों की उचित निगरानी की मांग उठाई।

इस मौके पर हरेन्द्र भाटी ने कहा कि सेक्टरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। आरडब्ल्यूए लगातार सेक्टर की मूलभूत समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद सेक्टर की सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।