जेवर में महिला पर हमला, पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/05/2026): जेवर थाना क्षेत्र के कोठतरिया मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता सोनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी। उसी दौरान पास में रहने वाले पूरन, अर्जुन और भीम वहां पहुंचे और बिना किसी कारण उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि तीनों व्यक्तियों ने पहले उसे धक्का-मुक्की की और फिर आक्रामक होकर मारपीट शुरू कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब आरोपी लाठी-डंडों के साथ उसके घर के भीतर घुस आए और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं।

पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।