अतिक्रमण के खिलाफ Greater Noida Authority का सख्त एक्शन!

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/05/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर को अतिक्रमण मुक्त (Encroachment Free) बनाने के अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। अर्बन सर्विस विभाग की टीम ने सेक्टर टेकजोन-IV स्थित आम्रपाली लेजर पार्क के सामने मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों और ठेलों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान सड़कों के किनारे लगे वे खोखे और दुकानें हटाई गईं, जो यातायात में बाधा बन रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वेंडर्स का सामान भी जब्त कर लिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।