दनकौर बिजलीघर में ‘ड्यूटी के दौरान दारू पार्टी’ का वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/05/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित एक बिजलीघर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल फुटेज में विभाग के कुछ कर्मचारी, जिनमें लाइनमैन भी शामिल बताए जा रहे हैं, कार्यालय परिसर के भीतर देर रात शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब क्षेत्र के कई गांवों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार रात करीब चार घंटे तक बिजली फाल्ट बना रहा, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली कटौती के दौरान उन्होंने कई बार संबंधित बिजलीघर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि समस्या के समाधान के बजाय कर्मचारी कार्यालय में ही मौजूद रहे और अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते नजर आए।बताया जा रहा है कि जब कुछ ग्रामीण स्थिति जानने के लिए बिजलीघर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। कर्मचारियों को ड्यूटी के समय शराब पीते देख उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई हो। इससे पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित समाधान की भी अपील की गई है।

फिलहाल इस पूरे मामले में विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। टेन न्यूज नेटवर्क ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक बातचीत नहीं हो सकी है। जैसे ही विभाग का पक्ष सामने आएगा, खबर को अपडेट किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।