कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस का सफल आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/05/2026): कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व हाथ स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में हाथों की स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल एवं अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक प्रस्तुति और भाषण के माध्यम से सही हाथ धोने की तकनीक तथा संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
अकादमिक निदेशक बिंदिया गोयल ने अपने संबोधन में कहा, “हाथों की स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ हाथ हमें अनेक बीमारियों से बचाते हैं और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इसे अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।”

बीपीटी विद्यार्थियों ने भी समाज से अपील करते हुए कहा, “सही तरीके से और नियमित रूप से हाथ धोना संक्रमण से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। विशेष रूप से भोजन से पहले, शौचालय के उपयोग के बाद और बाहर से आने पर हाथ धोना अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने हाथ स्वच्छता को अपनाने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के उत्साह, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।