नोएडा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: सेक्टर-24 पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/05/2026): कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें, 2 स्कूटी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सेक्टर-11 के टी-ब्लॉक क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनीकेत उर्फ अंकित (24 वर्ष) और रतन सिंह उर्फ रवि (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर घरों के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद ये वाहन सेक्टर-54 स्थित सुनसान जगहों और झाड़ियों में छिपाकर रखे जाते थे। बाद में जरूरत के अनुसार इन वाहनों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि पकड़े जाने के डर से वे अपने पास अवैध चाकू रखते थे, ताकि किसी भी स्थिति में खुद को बचा सकें।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। इनके खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12 दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल व स्कूटी) और 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में विभिन्न कंपनियों की बाइक और स्कूटी शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही बरामद वाहनों के असली मालिकों का पता लगाकर उन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। कमिश्नरेट पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।