ग्रेनो वेस्ट में फर्जी प्राधिकरण कर्मी बनकर वसूली का पर्दाफाश, दो युवक पकड़े गए

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/05/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में ठेले-रेहड़ी संचालकों से जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। खुद को प्राधिकरण का कर्मचारी बताकर रकम मांग रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।सोसायटी निवासियों के अनुसार, सोमवार शाम दो युवक क्षेत्र में पहुंचे और खुद को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा बताकर छोटे दुकानदारों से पैसे मांगने लगे। आरोप है कि जब कुछ दुकानदारों ने विरोध किया तो दोनों ने उन्हें धमकाने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और युवकों से उनकी पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा। इस दौरान एक युवक ने जो आईडी कार्ड प्रस्तुत किया, वह संदिग्ध पाया गया। कार्ड की वैधता वर्ष 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी और उस पर ‘रिसेप्शनिस्ट कम ऑपरेटर’ पद अंकित था, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में जालसाजी और फर्जी पहचान के जरिए वसूली करने की आशंका जताई जा रही है।

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।