पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन को सराहा, पुलिस-उद्योग तालमेल की मिसाल
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (03/05/2026): गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने में पुलिस और उद्योग जगत के बेहतर समन्वय का उदाहरण सामने आया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन को उनके सहयोग और सक्रिय भूमिका के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपने संदेश में कहा कि विपिन मल्हन के नेतृत्व में एनईए ने हमेशा पुलिस प्रशासन के साथ मजबूत तालमेल बनाए रखा। विशेष रूप से किसान आंदोलन, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान संगठन का सहयोग बेहद अहम रहा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली।
सीपी लक्ष्मी सिंह ने औद्योगिक सेक्टर-8, 10 और 80-81 में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में एनईए की भूमिका की सराहना की। सीसीटीवी टावरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती जैसे कदमों को प्रभावी बताया।
अध्यक्ष विपिन मल्हन ने इस सम्मान की जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में जिले में सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल बना है, जो उद्योग जगत के लिए सकारात्मक संकेत है।
आगे विपिन मल्हन यह भी कहा कि एनईए आगे भी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहेगा और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा।
पुलिस कमिश्नर ने भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग और समन्वय को बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि गौतमबुद्धनगर को सुरक्षित और निवेश के अनुकूल जिले के रूप में और सशक्त बनाया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।