New Delhi News (03 May 2026): पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने दिल दहला दिया है, इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। यह घटना रविवार तड़के करीब 3:15 बजे हुई, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। यह इमारत बी-13 प्लॉट, विवेक विहार फेज-1 में स्थित थी, जिसमें कुल 8 फ्लैट थे।
इसी बिल्डिंग में रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी मयंक जैन ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया, “आग सेकंड फ्लोर पर लगी थी। उसी फ्लोर पर रहने वाले निशांत जैन आग के बीच से निकलकर हमारे फ्लोर पर आए और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाकर हमें जगाया। हम सब तुरंत नीचे भागे और फिर उनके परिवार को बचाने में जुट गए।” उन्होंने बताया कि हालात इतने भयावह थे कि जान जोखिम में डालकर बचाव करना पड़ा।
मयंक जैन ने बताया, “हमने उनके परिवार की दो बच्चियों को नीचे गद्दे बिछाकर कैच करके बचाया। अगर थोड़ी भी देर होती तो उनकी जान नहीं बच पाती।” इस दौरान आग तेजी से फैलती हुई दूसरे से चौथे फ्लोर तक पहुंच गई। हालांकि अपर ग्राउंड फ्लोर तक आग का असर नहीं पहुंचा, जिससे वहां रहने वाले लोग सुरक्षित बच गए। लेकिन सेकंड, थर्ड और फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले परिवार इस त्रासदी की चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को कॉल किया गया। मयंक जैन के मुताबिक, “करीब 3:52 बजे फायर ब्रिगेड की 15-20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद पुलिस, फायर टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर करीब 15-20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।” राहत और बचाव कार्य के दौरान कई लोगों की जान बचाई गई, लेकिन तब तक कई जिंदगियां बुझ चुकी थीं।
इस हादसे में तीन परिवारों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय भाजपा नेता दीपक गाबा के अनुसार, “फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले अरविंद जैन के परिवार के 5 लोगों की मौत हुई, थर्ड फ्लोर पर नितिन जैन के परिवार के 3 लोगों की जान गई, जबकि एक अन्य सदस्य की भी मौत हुई।” उन्होंने आशंका जताई कि एसी यूनिट में ब्लास्ट के कारण आग लगी। हादसे का सबसे दर्दनाक दृश्य वह था, जब डेढ़ साल का बच्चा अपने माता-पिता से लिपटा हुआ मृत मिला। कई शव इतने बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच की जरूरत पड़ रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।