ग्रेटर नोएडा में जमीन और फ्लैट खरीदना हुआ महंगा, नई दरें लागू | Greater Noida Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/05/2026): ग्रेटर नोएडा में घर या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई। प्राधिकरण ने आवंटन दरों में 3.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस फैसले का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा और आवासीय संपत्ति
(Property) खरीदना पहले की तुलना में और महंगा हो जाएगा।

शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की 143वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2026-27 के बजट को मंजूरी दी गई, वहीं कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। परिसंपत्तियों की नई आवंटन दरों पर भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने मुहर लगाई। इसके तहत सभी प्रकार की संपत्तियों की मौजूदा दरों में 3.58 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परिसंपत्तियों की नई आवंटन दरें निर्धारित कर दी हैं। इस बार सभी प्रकार की संपत्तियों की मौजूदा आवंटन दरों में 3.58 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की गई है। यह वृद्धि कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर की गई है।

सरकारी और अर्द्धसरकारी विभागों को प्रचलित आवासीय दरों पर ही भू-आवंटन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्तमान आवंटन दरों में कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के अनुसार मामूली वृद्धि की गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।