Noida News (30/04/2026): नोएडा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह के समय से ही धूप तेज रहने के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को करीब 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दोपहर के समय गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जबकि सुबह और देर शाम मौसम थोड़ा सामान्य रह सकता है। हवा की रफ्तार करीब 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जिससे हल्की राहत तो मिल रही है, लेकिन तेज धूप के कारण दिनभर गर्मी बनी हुई है। नमी का स्तर करीब 40 प्रतिशत रहने से उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर में मौसम बदलने के संकेत भी हैं। आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।
आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते गर्मी और अधिक बढ़ेगी और लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिन में ज्यादा देर तक बाहर न रहने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत बताई गई है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।