गौतमबुद्ध नगर में मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर 45 स्कूलों पर एक्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (30/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में मनमानी फीस (Fees) बढ़ाने वाले स्कूलों (Schools) पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शुल्क नियामक समिति के निर्देशों का उल्लंघन करने पर 45 विद्यालयों को नोटिस जारी (Notice Issued) किए गए हैं, जिससे शिक्षा संस्थानों में हड़कंप मच गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए 7 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि स्कूल अधिकतम 7.23 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ा सकते हैं। सभी विद्यालयों को इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद कई विद्यालयों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फीस बढ़ाने की शिकायतें सामने आईं। कुल 45 मामलों में शिकायत मिलने के बाद समिति के सचिव ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। प्राप्त उत्तरों की जांच के बाद सभी मामलों को समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहली बार उल्लंघन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना, दूसरी बार पांच लाख रुपये तक का जुर्माना और तीसरी बार मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क वसूलता है, तो वे इसकी शिकायत संबंधित समिति को करें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।