Noida News (30/04/2026): नोएडा के सेक्टर-40 के पास बुधवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके बाद चालक ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान एहतियातन एक तरफ के यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया गया कि कार के बोनट से धुआं उठता देख चालक तुरंत बाहर निकल गया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। जब तक आग पूरी तरह बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। दमकल टीम ने आग बुझाने के बाद कार को सड़क किनारे हटवाया और यातायात को सामान्य किया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।