निराला एस्टेट में बालकनी में लगी आग, मेंटेनेंस टीम की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/04/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसायटी में मंगलवार शाम एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से फैली। समय रहते सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटना बिसरख थाना क्षेत्र के टावर नंबर-8 स्थित फ्लैट संख्या 1603 में हुई, जहां बृज किशोर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बालकनी में लकड़ी का छोटा मंदिर बनवा रखा था, जहां नियमित पूजा-अर्चना की जाती थी।

मंगलवार शाम पूजा के बाद दीपक जलाया गया था। कुछ देर बाद दीपक की लौ से मंदिर में रखी सजावटी सामग्री और अन्य वस्तुओं ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने बालकनी में रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया और धुआं फैलने लगा।

परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया, जिसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करते हुए आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब शाम 5:30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। एहतियातन दमकल की एक गाड़ी भी भेजी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग केवल बालकनी तक सीमित रही और किसी प्रकार का नुकसान या जनहानि नहीं हुई। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी परिसरों में आग से सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है, विशेषकर खुले स्थानों पर जलते दीपक या अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के उपयोग के दौरान।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।