New Delhi News (29/04/2026): देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए आंधी और बारिश (Storm & Rain) को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर-पूर्व भारत में 29 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में थंडरस्क्वॉल की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला मौसम केंद्र ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में 4 मई तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में 4 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।