बंगाल में चुनाव के दौरान क्यों होती है हिंसा? | वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने क्या कारण बताया

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/04/2026): पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान लगातार सामने आ रही हिंसा की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सेंट्रल फोर्स और स्थानीय पुलिस दोनों की तैनाती के बावजूद हिंसा रुक नहीं रही है और इसके वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव होते हैं, लेकिन वहां इस तरह की व्यापक हिंसा देखने को नहीं मिलती। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में वामपंथी शासन के दौरान भी चुनावी हिंसा होती रही और वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासन में भी यह सिलसिला जारी है।

अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि चुनाव के दौरान मारपीट, दौड़ाने और प्रत्याशियों को निशाना बनाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में एक वीडियो में एक उम्मीदवार को दौड़ाया जाता हुआ देखा गया।

उन्होंने दावा किया कि बंगाल के करीब एक-तिहाई जिलों में डेमोग्राफी बदल चुकी है और लगभग 30 से 35 प्रतिशत तक जनसंख्या संरचना में बदलाव आया है। उनके मुताबिक, पश्चिम बंगाल की सीमा बांग्लादेश से लगती है और पर्याप्त फेंसिंग या नियंत्रण नहीं होने के कारण घुसपैठ होती रही है। अधिवक्ता ने कहा कि वामपंथी शासन के दौरान भी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और वर्तमान टीएमसी सरकार में भी ऐसी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

अश्विनी उपाध्याय ने कोलकाता और आसनसोल जैसे शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दुकानदारों की दुकानों के सामने ठेले लगाए जाने की स्थिति देखी जा सकती है और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में अब भी 1861 का पुलिस एक्ट लागू है, जिसके कारण पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर पाती और सत्ता के प्रभाव में रहती है। आगे उन्होंने कहा कि जब तक यूनिफॉर्म पुलिस कोड और पुलिस चार्टर लागू नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसी समस्याएं बनी रहेंगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।