पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर होगा आसान

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (29/04/2026): हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली एक अहम परियोजना है, जिसके जरिए मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे देश की सबसे बड़ी एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में से एक है और इसका जल्द ही भव्य लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने मां गंगा का स्मरण करते हुए “देवी सुरेश्वरी भगवती गंगे, त्रिभुवन तारिणी तरल तरंगे” श्लोक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मां गंगा के समानांतर विकसित किया गया यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के आर्थिक विस्तार को नई दिशा देगा और विकास को गति प्रदान करेगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के लिए एक नई लाइफलाइन साबित होगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का भी अहम दिन है और बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, जहां भारी मतदान की जानकारी मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां गंगा के नाम पर एक्सप्रेसवे का नाम रखा जाना एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि वे भगवान नरसिंह की इस भूमि को प्रणाम करते हैं और यह क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां से कुछ किलोमीटर की दूरी पर मां गंगा बहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को मिला यह एक्सप्रेसवे मां गंगा का आशीर्वाद है।

उन्होंने आगे कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए लोग कुछ ही घंटों में प्रयागराज के संगम तक पहुंच सकेंगे और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वापस आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह मां गंगा सदियों से उत्तर प्रदेश और देश की जीवनरेखा रही हैं, उसी तरह यह एक्सप्रेसवे आधुनिक दौर में विकास की नई लाइफलाइन बनेगा और प्रदेश की प्रगति को आगे बढ़ाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।