इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में आग का तांडव!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Ghaziabad News (29 अप्रैल 2026): गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी ब्लॉक में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत 9वीं मंजिल के एक फ्लैट से हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कुल 7 फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग तुरंत अपने-अपने फ्लैट छोड़कर बाहर निकलने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ऊपरी मंजिल पर आग होने के कारण शुरू में पानी सीधे फ्लैट तक नहीं पहुंच पा रहा था, जिसके चलते दमकल कर्मियों को लिफ्ट का सहारा लेना पड़ा। लिफ्ट के जरिए ऊपर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान प्रशासन और दमकल टीम की तत्परता से करीब 450 लोगों को सुरक्षित टावर से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग के दौरान फैले धुएं के कारण दो बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है, जबकि सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।