गोस्वामी सुशील जी महाराज का 82वां जन्मदिवस, देश-विदेश से संतों का भव्य समागम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/04/2026): मंगलवार को परम श्रद्धेय गोस्वामी सुशील जी महाराज के 82वां जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से संतों का समागम हुआ, जिसमें 40 से अधिक संतों ने अपने विचार और उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए महाराज जी को जन्मदिवस की बधाइयां समर्पित कीं। संतों ने समाज को जोड़ने वाले विभिन्न विषयों पर अपने विचार दृढ़ता से व्यक्त किए और आपसी सद्भाव, एकता एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।

सामाजिक कार्य

इस अवसर पर कुछ सामाजिक कार्य भी किए गए। 

Ammucare Charitable Trust द्वारा “व्हील खाद्य वितरण वाहन” का शुभारंभ किया गया, जो जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Ammucare पिछले 22 वर्षों से भारत भर में समुदायों की सेवा कर रहा है। पिछले दो दशकों में ट्रस्ट ने 19 स्थानों पर अपने अन्नदान कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिदिन तैयार भोजन उपलब्ध कराया है। इसके कार्यों में खाद्य वितरण, बाल देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहायता और व्यापक सामुदायिक कल्याण शामिल हैं, जिनमें गरिमा, निरंतरता और प्रभाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ट्रस्ट भारत में 11 स्थानों पर “मोहंजी का आंगन” के माध्यम से बच्चों के पोषण, विकास और देखभाल का कार्य भी कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि

आज के इस कार्यक्रम में निम्न प्रमुख संत एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य रूप से परम सत्य गोस्वामी सुशील महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर जगद्गुरु, आदरणीय आचार्य प्रमोद कृष्णम,‌ आध्यात्मिक नेता एवं संस्थापक मोहनजी फाउंडेशन डॉ. मोहनजी, स्वामी सतीशाचार्य महाराज के साथ भारत के प्रमुख इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी, सदस्य संसदीय बोर्ड (भाजपा) एवं पूर्व अध्यक्ष, भारतीय अल्पसंख्यक आयोग इकबाल सिंह लालपुरा, दिल्ली के आर्कबिशप मोस्ट रेव. अनिल जोसेफ थॉमस कूटो, सलाहकार (DSGMC) परमजीत सिंह चंडोक
अध्यक्ष, आचार्य सुशील मुनि मिशन, आचार्य विवेक मुनि महाराज, उपाध्यक्ष, तिब्बती संसद आचार्य यशी
गद्दी नशीन, अजमेर शरीफ दरगाह हाजी सैयद सलमान चिश्ती, महामंडलेश्वर धरम देव महाराज,
राष्ट्रीय प्रेस सचिव, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन
वीर सिंह हितकारी महाराज,‌ महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी महाराज, पारसी समुदाय के आध्यात्मिक लीडर मरज़बान नरीमन ज़ायवाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिगंबर जैन महासमिति डॉ. मनिंद्र जैन, प्रबंध निदेशक, कसाना बिल्डर्स प्रा. लि.
अध्यक्ष, धार्मिक रामलीला कमेटी‌ आनंद भाटी,
मीडिया प्रभारी अतुल आनंद, उपाध्यक्ष फिरे प्रधान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी संतों और अतिथियों ने समाज में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।