जेवर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: 14 वर्षीय बेटी की हत्या में सौतेला पिता गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/04/2026): थाना जेवर पुलिस (Jewar Police Station)ने 14 वर्षीय किशोरी अंजली की हत्या (Murder) के मामले का खुलासा करते हुए उसके सौतेले पिता सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा डा प्रवीन रंजन सिह‌ (DCP Greater Noida Dr Praveen Ranjan Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को सुरेन्द्र पुत्र गौरी प्रसाद निवासी ग्राम रोही, आरआर कॉलोनी, थाना जेवर ने अपनी पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 20 अप्रैल को अंजली दूध लेने दुकान गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस पर थाना जेवर में मुकदमा संख्या 127/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आगे डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ और गहन पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि अंजली और उसके सौतेले पिता के बीच अक्सर विवाद होता था। 20 अप्रैल को हुए इसी विवाद के दौरान आरोपी ने अंजली के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने अंजली के शव को ग्राम कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में छिपा दिया और खुद ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने 28 अप्रैल 2026 को आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया और मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।