जनगणना प्रशिक्षण शिविर का ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसीईओ ने लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/04/2026):‌ भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकानों की गणना कर सूची तैयार करने के लिए तैनात कर्मचारियों ( प्रगणक) एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की तरफ से नॉलेज पार्क-4 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड मैनेजमेंट परिसर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस शिविर में लगभग 3000 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाना है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी अजय शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह के साथ मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया और प्रशिक्षण की अनिवार्यता पर फोकस डाला और जनगणना के कार्य को रुचि पूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। पहले दिन प्रशिक्षण में 225 कर्मचारियों में से 201 ने प्रशिक्षण लिया और 24 कर्मचारी नदारद मिले।

एसीईओे सुमित यादव ने बताया कि इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और प्रशिक्षण न लेने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।