नशे में धुत दूल्हा पहुंचा मंडप, दुल्हन ने शादी तोड़ी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (28/04/2026): बिहार के जहानाबाद जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के देवरा मठ गांव में एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) उस समय रुक गया जब दूल्हे की हालत पर सवाल खड़े हो गए। शादी का मंडप सजा हुआ था और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन द्वार पूजा के दौरान हालात अचानक बदल गए।

मिली जानकारी अनुसार गांव की एक युवती की शादी पटना के पुनाईचक निवासी रंजन कुमार के साथ तय हुई थी। 21 तारीख को तिलक समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था। इसके बाद 26 तारीख को बारात देवरा मठ गांव पहुंची, जहां बारातियों के स्वागत और ठहरने की पूरी व्यवस्था की गई थी।

द्वार पूजा के दौरान जब दूल्हे को मंडप तक लाया गया, तो वह लड़खड़ाते हुए नजर आया। उसकी चाल और व्यवहार देखकर लड़की पक्ष को शक हुआ कि वह नशे में है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी दूल्हे के शराब के नशे में होने की बात कही।

यह बात जब दुल्हन तक पहुंची, तो उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने स्पष्ट कहा कि वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जो अपनी ही शादी में नशे की हालत में हो। दुल्हन के इस फैसले के बाद समारोह स्थल पर सन्नाटा छा गया और शादी की प्रक्रिया वहीं रोक दी गई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।