National News (28/04/2026): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (RCB) ने शानदार गेंदबाजी के दम पर Delhi Capitals को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का आरसीबी का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के भीतर ही टीम ने महज 13 रन पर 6 विकेट गंवा दिए, जिससे टीम पूरी तरह दबाव में आ गई। लगातार गिरते विकेटों के चलते पूरी टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की ओर से Abishek Porel ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इसके अलावा David Miller ने 19 और Kyle Jamieson ने 12 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। Bhuvneshwar Kumar ने स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान किया, जबकि Josh Hazlewood ने अपनी तेज गेंदबाजी और उछाल से दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। Krunal Pandya और Suyash Sharma ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विकेट झटके। विकेटकीपर Jitesh Sharma ने भी पीछे से अहम कैच लेकर टीम को बढ़त दिलाई।
75 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने आसानी से रन बना लिए और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने मैच में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।