IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की पहल से इंडस्ट्रियल एरिया में लगा हेल्थ कैंप, सैकड़ों श्रमिकों की जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/04/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) एवं यथार्थ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर के निर्देशानुसार आज सोमवार दो प्रमुख औद्योगिक इकाइयों—Swarn Jyoti Green Universe Pvt. Ltd., साइट-5 कासना तथा Optiks Mechatronics Pvt. Ltd., इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया।

इस शिविर में 250 से अधिक कर्मचारियों/श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, नेत्र एवं दंत जांच सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकता अनुसार कर्मचारियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी ही सशक्त उद्योग की नींव होते हैं। IBA का यह प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उद्योगों की उत्पादकता एवं कार्यक्षमता में वृद्धि हो।

वहीं, IBA के महासचिव सुनील दत्त शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहा यह स्वास्थ्य अभियान श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। आगामी 1 मई 2026 तक जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में प्रतिदिन दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को इसका लाभ मिल सके।

IBA ने जिले के सभी उद्यमियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने-अपने औद्योगिक क्षेत्रों/इकाइयों में ऐसे शिविर आयोजित कराने के लिए आगे आएं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।