‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिन में 125 करोड़ के करीब कमाई

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/04/2026): प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar( की इस फिल्म को रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर इसके कलेक्शन में लगातार देखने को मिल रहा है।

फिल्म ने पहले हफ्ते में करीब 95 करोड़ रुपये का कलेक्शन (Collection) किया। इसके बाद दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही। शुक्रवार को फिल्म की कमाई में हल्का इजाफा दर्ज किया गया, जहां कलेक्शन 5 से 6 करोड़ रुपये के बीच रहा। वहीं शनिवार को फिल्म ने 80 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 10 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया।

रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। इस तरह दूसरे वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 30 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर, रिलीज के 10 दिनों के भीतर फिल्म ‘भूत बंगला’ करीब 125 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है और अपने रिपोर्टेड बजट से आगे निकल गई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।