दादरी विधायक ने किया डिग्री कॉलेज का भूमि पूजन, शिक्षा को मिली नई सौगात

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (26/04/2026): दादरी विधानसभा के ग्राम ज़ारचा में आज रविवार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने डिग्री कॉलेज (Degree College) के भूमि पूजन (Bhoomi Pujan) एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस डिग्री कॉलेज से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।

दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) ने बताया कि यह केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सशक्त शिक्षा व्यवस्था और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह डिग्री कॉलेज क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोलेगा, जिससे उन्हें दूर-दराज़ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय सतेंद्र सिसोदिया एवं गौतमबुद्ध नगर के युवा, ऊर्जावान एवं कर्मठ जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आप सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से दादरी क्षेत्र में शिक्षा, विकास और अवसरों के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

सभी ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सम्मानित जनों का हृदय से आभार, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से यह कार्य संभव हो पाया। दादरी का विकास, हमारी प्राथमिकता शिक्षा से सशक्त होगा हर युवा, यही हमारा संकल्प है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।