Greater Noida News (25/04/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने कार से गहने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के जेवर, अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अप्रैल को ग्रीन आर्च सोसाइटी के सामने खड़ी एक कार से गले की चेन और हाथ का ब्रेसलेट चोरी कर लिया गया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तेज कार्रवाई करते हुए 25 अप्रैल को पुलिस ने ड्रीम वैली सोसाइटी के पास से रोहित चौहान उर्फ बोबी (23) और सोनू ठाकुर (19) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी गाजियाबाद के कला एन्क्लेव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवर (चेन व ब्रेसलेट), एक अवैध चाकू, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (UP14 GM 5002) बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।