‘AAP में ईमानदारों के लिए जगह नहीं’- बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बोले राघव चड्ढा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 April 2026): आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व और दिशा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हर सच्चा देशभक्त, जिसने अपने खून-पसीने से AAP को खड़ा किया, वह या तो पार्टी छोड़ चुका है या छोड़ने की स्थिति में है। चड्ढा के मुताबिक, अब पार्टी में ईमानदार लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची है और संगठन एक “गलत रास्ते” पर आगे बढ़ रहा है, जिससे जुड़ना अब किसी के लिए भी मुश्किल होता जा रहा है।

‘ईमानदारों का मोहभंग’ चड्ढा का दावा

राघव चड्ढा ने साफ कहा कि AAP से जुड़े कई कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरी निराशा है। उनका मानना है कि जिन आदर्शों और उम्मीदों के साथ लोग पार्टी में आए थे, वे अब पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी के अंदर का माहौल ऐसा बन चुका है, जहां पारदर्शिता और ईमानदारी की जगह नहीं बची, जिसके चलते लगातार लोग दूरी बना रहे हैं।

‘शीश महल पार्ट-2’ पर नया विवाद

चड्ढा ने अपने बयान में ‘शीश महल पार्ट-2’ का जिक्र करते हुए नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में एक बार फिर वैसी ही तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने पहले पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया था। उनका कहना है कि “पहले वाले शीशमहल” के कारण AAP की छवि बुरी तरह प्रभावित हुई थी और यह चुनावी हार का बड़ा कारण भी बना। अब एक बार फिर ऐसे ही आरोप सामने आने से पार्टी की साख पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

चुनावी असर और भविष्य पर सवाल

राघव चड्ढा के इन बयानों ने न केवल AAP के भीतर की स्थिति को उजागर किया है, बल्कि आने वाले चुनावों पर भी असर डालने की संभावना पैदा कर दी है। ‘शीश महल पार्ट-2’ जैसे आरोपों से पार्टी की छवि को फिर नुकसान हो सकता है, खासकर तब जब दिल्ली चुनाव को ज्यादा समय नहीं हुआ है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि अरविंद केजरीवाल और AAP नेतृत्व इन आरोपों का जवाब कैसे देते हैं और पार्टी को इस संकट से कैसे बाहर निकालते हैं।।

राघव चड्ढा ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान यह ताकत देता है चुने हुए सांसदों को कि यदि उनकी पार्टी भ्रष्ट और समझौता करने वाले हाथों में चली गई हो, गलत रास्ते पर जा रही हो, तो वे अपनी पार्टी का त्याग कर सकते हैं। आज 7 सांसद आम आदमी पार्टी का त्याग कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हो चुकी है। और जो लोग मुझे कह रहे हैं, खास तौर पर आम आदमी पार्टी के नेता, कि हम डरकर यहां आए हैं, तो मैं बता देना चाहता हूं कि मैं डरकर नहीं, बल्कि निराश और हताश महसूस करके यहां आया हूं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।