अब उद्योगों में मिलेगा बेहतर इलाज, IBA और Yatharth Hospital के बीच एमओयू साइन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/04/2026): “स्वस्थ तन ही सबसे बड़ा धन है”- इसी मूल भावना को साकार करते हुए इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) ने उद्यमियों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए IBA ने Yatharth Hospital के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उद्यमियों को बेहतर, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल किसी भी औद्योगिक संगठन द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उठाया गया एक सराहनीय एवं अग्रणी कदम है। IBA का मानना है कि उद्यम तभी प्रगति करेगा, जब कार्यस्थल पर कार्य करने वाले श्रमिक एवं कर्मचारी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहेंगे।

इस एमओयू के अंतर्गत, आने वाले समय में IBA एवं Yatharth Hospital संयुक्त रूप से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करेंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सके।
यह पहल Yogi Adityanath के उस विज़न के अनुरूप है, जिसमें कार्यस्थल पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं उद्यमियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया है।

इसी क्रम में, जिले की जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा आगामी 1 मई 2026 को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का प्रस्ताव है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहाँ श्रमिक एवं श्रमजीवी वर्ग निवास करता है, व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन भी इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए Yatharth Hospital के साथ मिलकर अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिससे उद्योगों में कार्यरत सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें।

इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष Amit Upadhyay सहित संस्था के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही Yatharth Hospital से आए वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं उनकी मार्केटिंग टीम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन औद्योगिक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अपनी सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करता रहेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।