भारत में Apple मैन्युफैक्चरिंग को मिला डबल बूस्ट, 2.5 लाख नौकरियों का बना रिकॉर्ड
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (23/04/2026): भारत में Apple ने अपने संचालन को तेजी से बढ़ाते हुए तय किए गए शुरुआती लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने शुरुआत में देश में उत्पादन, निर्यात और रोजगार (Employment) को लेकर कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे, लेकिन हालिया आंकड़े इन अनुमानों से कहीं अधिक प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
कंपनी ने जहां लगभग 38 बिलियन डॉलर के उत्पादन का लक्ष्य रखा था, वहीं यह आंकड़ा बढ़कर करीब 70 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो तय लक्ष्य से लगभग 80 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह रोजगार के मामले में भी कंपनी ने 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा था, जबकि अब यह संख्या बढ़कर लगभग ढाई लाख तक पहुंच गई है।
निर्यात के क्षेत्र में भी कंपनी का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। शुरुआती लक्ष्य में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी का अनुमान लगाया गया था, लेकिन मौजूदा समय में यह हिस्सा बढ़कर करीब 76 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो लक्ष्य का लगभग दोगुना है।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह विस्तार भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में किसी भी कंपनी द्वारा किया गया सबसे बड़ा स्केल-अप माना जा रहा है। कंपनी के उत्पादन और निर्यात में हुई इस तेजी ने देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती दी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।