Greater Noida News (23/04/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इरोस संपूर्णम के सामने सेक्टर-2 की एंट्री के बाहर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन निर्माण के बाद भी सड़क के बीचों-बीच बिजली के खंभे मौजूद हैं, जिससे यह स्थान गंभीर दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार दो स्थान ऐसे हैं, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एक स्थान पर सड़क के बीचों-बीच खंभा खड़ा है, जबकि दूसरी ओर दो खंभों के बीच से सड़क निकाली गई है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बनाई जा रही सड़क पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी बेहद चिंताजनक है। इस प्रकार की गंभीर त्रुटियां देखकर प्रतीत होता है कि या तो कार्य में लापरवाही बरती गई है या फिर जानबूझकर ऐसी गलतियां छोड़ी गई हैं। यह भी समझ से परे है कि संबंधित कांट्रेक्टर द्वारा किए गए कार्य को प्राधिकरण ने किस आधार पर स्वीकृति दी और इसकी समीक्षा कैसे की गई। यदि समय रहते खंभों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में यह गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
समिति के उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत ने कहा कि यह मार्ग आगे चलकर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रमुख आवागमन मार्ग बनेगा। विशेष रूप से सर्दियों में घने कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से यहां हादसों की आशंका और बढ़ जाएगी। उन्होंने मांग की कि सड़क के बीच मौजूद खंभों को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था दुरुस्त हो सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।