राजीव मलिक बने भारतीय किसान यूनियन गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष एवं मुख्य समन्वयक

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (21/04/2026): भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लेते हुए राजीव मलिक (पुत्र धर्मपाल सिंह मलिक), निवासी पारसौल, को जनपद गौतमबुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का मुख्य समन्वयक (चीफ कोर्डिनेटर) नियुक्त किया है।

संगठन ने कहा है कि राजीव मलिक किसानों की समस्याओं को उठाने, संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।

संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जनपद में किसान हितों से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गौतमबुद्ध नगर सुनील प्रधान द्वारा दी गई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।