हैदराबाद के शमशाबाद में बनेगा देश का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन हब

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (21/04/2026): हैदराबाद‌ (Hyderabad) का शमशाबाद क्षेत्र आने वाले समय में देश के सबसे बड़े बुलेट ट्रेन हब (Bullet Train Hub)के रूप में विकसित होने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही हैं, ताकि दक्षिण भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का प्रमुख ट्रांजिट गेटवे (Transit Gateway) तैयार किया जा सके।

यूनियन बजट 2026-27 के बाद इस परियोजना को गति मिली है। प्रस्तावित हब शमशाबाद में बनाया जाएगा, जहां तीन प्रमुख हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (High- Speed Rail Corridor) का संगम होगा। इनमें हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई और हैदराबाद–पुणे/मुंबई कॉरिडोर शामिल हैं।

हैदराबाद–बेंगलुरु कॉरिडोर की लंबाई करीब 586 से 626 किलोमीटर होगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर 2.5 घंटे से कम रह जाएगा। वहीं, हैदराबाद–चेन्नई कॉरिडोर 700 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा, जहां यात्रा समय लगभग 2.5 से 3 घंटे के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा, हैदराबाद–पुणे/मुंबई कॉरिडोर के जरिए करीब 10 घंटे की दूरी को घटाकर 3 घंटे से कम में पूरा किया जा सकेगा।

इस मेगा प्रोजेक्ट की खास बात इसका रणनीतिक लोकेशन है। बुलेट ट्रेन टर्मिनल को शमशाबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित करने की योजना है, जिससे एयर और रेल यात्रा के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

परियोजना को तेजी देने के लिए तेलंगाना सरकार ने शमशाबाद क्षेत्र में करीब 500 से 650 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की है, जिससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आसान होगी।

इस हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के लिए आधुनिक ट्रेनसेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनकी ऑपरेशनल स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

फिलहाल यह परियोजना सर्वे और शुरुआती योजना चरण में है। बेंगलुरु और चेन्नई कॉरिडोर के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट 2026 के अंत से 2027 के बीच तैयार होने की संभावना है, जबकि निर्माण कार्य 2027-28 के आसपास शुरू होने का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।