श्रमिकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त डीएम, ईएसआईसी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (20/04/ 2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद में श्रमिकों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की तैनाती, आपातकालीन सेवाओं और मरीजों को समय पर मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी मरीज को असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित हों।
निरीक्षण के दौरान डीएम मेधा रूपम ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र, लैब और कैंटीन सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक भी लिया।

साथ ही डीएम मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, सभी चिकित्सा उपकरण पूरी तरह कार्यशील रहें और दवाओं की कमी न होने पाए। साथ ही कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता और पैकेज्ड फूड की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार, ईएसआईसी निदेशक हरमन कौर, एसीएमओ चंदन सोनी सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।