रोटरी क्लब और भारत विकास परिषद ने वृद्धाश्रम में बांटे 6 कूलर और 1 वॉशिंग मशीन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/04/ 2026): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और भारत विकास परिषद, गौतमबुद्ध नगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में दनकौर स्थित जन कल्याण वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के लिए संस्था ने 1 वाशिंग मशीन और 6 कूलर भेंट किए।
वृद्धाश्रम में पुरुष एवं महिलाएं मिलाकर लगभग 75 बुजुर्ग रह रहे हैं। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर मुकुल गोयल, शुभम सिंघल, आलोक गोयल, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, अनूप वर्मा, पदमा वर्मा, कपिल शर्मा, तरंग तायल, शुभम गोयल, राकेश शर्मा, नरेश मित्तल, नवीन चिकारा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।