आशा भोसले को समर्पित “सुरों की सुरीली महफिल” का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18/04/2026): नोएडा के सेक्टर-6 स्थित NEA Auditorium में शनिवार को Musical Lovers Group द्वारा सुप्रसिद्ध गायिका Asha Bhosle को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए “सुरों की सुरीली महफिल” नामक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एस. के. श्रीवास्तव और किरण श्रीवास्तव रहे, जबकि इसके कोऑर्डिनेटर की भूमिका रवि प्रकाश ने निभाए। मंच का संचालन नवरत्न फाउंडेशंस के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप सुविज्ञ और डॉ. अनिंदिता ने किया।

टेन न्यूज से बातचीत करते हुए रवि प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से आशा भोंसले को समर्पित था और उनके सम्मान में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि Musical Lovers Group लंबे समय से इस तरह के संगीत कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है और इसकी शुरुआत भी इसी ऑडिटोरियम से हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि समूह में वे स्वयं अध्यक्ष हैं और एस. के. श्रीवास्तव उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाते हैं।

किरण श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह एक म्यूजिकल ग्रुप है, जिसमें कोर कमेटी के सदस्य मिलकर नियमित रूप से कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने बताया कि इस ग्रुप की खासियत यह है कि इसमें शामिल अधिकांश गायक इंजीनियर हैं और कार्यक्रम में गोरखपुर, फरीदाबाद और नोएडा सहित कई स्थानों से लोग शामिल होने पहुंचे।

एस. के. श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 200 लोग पहुंचे, उन्होंने यह भी बताया कि इस ग्रुप की शुरुआत कॉलेज के समय हुई थी और वर्तमान में इसमें करीब 250 सदस्य जुड़े हुए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य संगीत को बढ़ावा देना और लोगों को संगीत से जोड़ना है।

कार्यक्रम का समापन संगीत प्रस्तुतियों और आशा भोंसले को समर्पित श्रद्धांजलि के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। Musical Lovers Group द्वारा आयोजित इस संगीतमय संध्या में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।