जेवर विधानसभा के हतेवा गांव में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर सम्मेलन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/04/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हतेवा में 18 अप्रैल 2026 को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन संयोजक नरेंद्र डाढा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में अभिषेक शर्मा ने कहा कि, अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरा देश उनके महान विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग के लिए आवाज उठाई और समाज में समानता स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारें उनके सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही हैं।

वहीं नरेंद्र डाढा ने अपने वक्तव्य में कहा कि, बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश की प्रगति का आधार है और आज भी उनके कार्यों को पूरे देश में याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान के बल पर देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित, जगदीप नागर, जितेंद्र नागर (दाउदपुर), प्रेमराज प्रधान, कुलदीप सिंह, कमल जाटव, साहबराम कर्दम, नेपाल सिंह, सौरभ जाटव, राजेश शर्मा, प्रदीप जाटव और राजाराम जाटव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में दलित समाज के सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।