ग्रेटर नोएडा में श्रीराम कथा के नवें दिन श्रद्धालुओं ने सुनी अमृतमयी वाणी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (15/04/2026): श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान, ऐछर बिरौड़ा, सेक्टर पाई-1 में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के अमृतमयी वाणी से चल रही श्रीराम कथा का मंगलवार को नवां दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
“सदैव अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की जीत होती है”
कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने श्रीराम कथा के अंतिम दिवस का वर्णन करते हुए कहा कि दूसरों की संपत्ति, चाहे कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो, उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं होता। चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात जब भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे, तो सम्पूर्ण अयोध्या नगरी आनंद और उत्साह से भर उठी।
उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करती है। यह हमें आदर, सेवा, भोग, त्याग और मर्यादा का महत्व समझाती है तथा यह भी सिखाती है कि दूसरों की संपत्ति का सम्मान करना चाहिए।
कथा के दौरान व्यास ने सीताहरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध तथा विभीषण के राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों की अत्यंत मार्मिक व्याख्या की। उन्होंने बताया कि भगवान कण-कण में विद्यमान हैं। यदि हम समाज के दीन-दुखियों एवं जरूरतमंदों की सेवा करते हैं, तो वही सच्ची भक्ति है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने वनवास काल में दीन-दुखियों, वनवासियों और आदिवासियों के कष्ट दूर किए तथा उन्हें संगठित किया, उसी प्रकार आज भी समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए अच्छे लोगों का संगठित होना आवश्यक है।
जैसे-जैसे अच्छे लोग संगठित होंगे, वैसे-वैसे समाज से बुराइयाँ स्वतः समाप्त होती जाएँगी। व्यास जी ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और सेवा कार्यों में योगदान दें। कथा के समापन पर उन्होंने कहा कि बुराई और असत्य अधिक समय तक नहीं टिकते, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि हनुमान जी की तरह भगवान के नाम का सुमिरन और कीर्तन जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। इन सभी बातों को महाराज जी ने अत्यंत सरल और प्रभावशाली ढंग से श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। आज के मुख्य यजमान हरवीर मावी, सह-यजमान शेर सिंह भाटी एवं धीरज शर्मा रहे। दैनिक यजमान पी.पी. शर्मा रहे।
इस श्रीराम कथा में आज वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल, स्वामी सुशील महाराज, प्रांत प्रचारक वेदपाल, जिला प्रचारक नेमपाल, राजकुमार, अध्यक्ष आनंद भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, पवन नागर, ममता तिवारी, मनीष डावर, अतुल आनंद, फिरे प्रधान, सत्यवीर मुखिया, महेश शर्मा (बदौली), उमेश गौतम, रोशनी सिंह, वीरपाल मावी, तेज कुमार भाटी, सुंदर भाटी, भगवत भाटी, ज्योति सिंह, अश्विनी शुक्ला, राकेश बैसोया, रश्मि अरोड़ा, गीता सागर, फयशपाल नागर, चैनपाल प्रधान, अजय कसाना, पवन भाटी, राजेश नंबरदार एवं राकेश नंबरदार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।