दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रियल एस्टेट को मिली रफ्तार, आसपास के इलाकों में बढ़ा निवेश
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15/04/2026): दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) उत्तर भारत में रियल एस्टेट सेक्टर के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे अब राजधानी के आसपास नए निवेश और आवासीय विकल्पों को बढ़ावा दे रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते कई शहर तेजी से रियल एस्टेट हब के रूप में उभर रहे हैं।
हरिद्वार, जो अब तक अपनी धार्मिक पहचान के लिए जाना जाता था, अब प्रीमियम आवासीय केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वहीं बागपत, शामली और सहारनपुर जैसे शहर भी निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण बनते जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में अभी प्रॉपर्टी की कीमतें अपेक्षाकृत किफायती हैं, जिससे निवेशकों की रुचि बढ़ रही है।
रियल एस्टेट (Real Estate)से जुड़े जानकारों के अनुसार, बेहतर सड़क नेटवर्क और आसान आवागमन के कारण इन शहरों में मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर प्लॉट और फार्महाउस से जुड़े निवेश में लोगों की दिलचस्पी देखी जा रही हैइसके अलावा, शुद्ध हवा और शांत वातावरण की तलाश में लोग अब बड़े शहरों से बाहर इन इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी ने हरिद्वार जैसे शहरों में नए अवसर पैदा किए हैं, जहां अब केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि घर खरीदने वाले और वीकेंड यात्रा करने वाले लोग भी आकर्षित हो रहे हैं।
इस बदलाव के चलते इन शहरों में आवासीय परियोजनाओं की मांग बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यह क्षेत्र रियल एस्टेट के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।