गौतमबुद्ध नगर में 40 हजार श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, 80 स्थानों पर बवाल, सीपी लक्ष्मी सिंह ने संभाला मोर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (14/04/2026): गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जिससे पूरे जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो गई। पुलिस के अनुसार, करीब 40 से 45 हजार श्रमिक विभिन्न औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में सड़कों पर उतर आए और कमिश्नरेट के 80 से अधिक स्थानों पर उपद्रव, नारेबाजी और अवरोध की घटनाएं सामने आईं।

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ अराजक तत्वों ने प्रदर्शन की आड़ में सेक्टर-63 क्षेत्र के दो स्थानों और मदरसन कंपनी परिसर के आसपास आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके अलावा कई जगहों पर भीड़ द्वारा सड़क जाम कर यातायात बाधित किया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कमिश्नरेट की सभी इकाइयों को तत्काल सक्रिय किया। जोनल पुलिस, थाना पुलिस, फायर सर्विस और अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द ही काबू पा लिया।

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए न्यूनतम बल प्रयोग किया और भीड़ को समझाकर शांतिपूर्ण तरीके से हटाने का प्रयास किया। हालांकि, कुछ स्थानों पर अराजक तत्वों द्वारा छोटे-छोटे समूह बनाकर उपद्रव की कोशिशें जारी रहीं, जिन्हें पुलिस ने सतर्कता के साथ नियंत्रित किया।

घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न थानों में 7 मुकदमे दर्ज किए हैं और कई असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जनपद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों और घटनास्थलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

अपील: पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।