नोएडा में श्रमिकों का आंदोलन | पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का पक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (13/07/26)

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जारी किये प्रेस वक्तव्य में कहाँ है की आज दिनांक 13.04.2026 को लगभग 40-45 हजार श्रमिकों/मजदूरों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सड़कों पर एकत्र होकर कमिश्नरेट के लगभग 80 से अधिक स्थानों पर उत्पात व उपद्रव मचाने लगे जिस कारण कानून व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न हुयी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा सेक्टर-63 क्षेत्र के 02 स्थानों तथा मदरसन कंपनी परिसर के आसपास आगजनी की घटना कारित करते हुये हिंसक प्रदर्शन किया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। पुलिस बल द्वारा अत्यन्त सयंम दिखाते हुये स्थिति को नियत्रित करने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ अराजक तत्वों द्वारा विभिन्न स्थानों पर समूह बनाकर यातायात बाधित करने एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित किया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर, श्रीमती लक्ष्मी सिंह के कुशल निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण/निगरानी में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया। समस्त जोनल पुलिस बल, थाना पुलिस, फायर सर्विस एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा मौके पर तत्काल पहुंचकर अत्यंत संयम, धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए भीड़ को नियंत्रित करने, समझाने तथा शांतिपूर्ण ढंग से हटाने के हरसंभव प्रयास किए गए तथा आगजनी की घटनाओं पर शीघ्र काबू पाया गया। इसके बावजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर समूह बनाकर उत्पात मचाने की घटनाएं सामने आईं, जिन्हें पुलिस द्वारा सतर्कता एवं संयम के साथ नियंत्रित किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई। पुलिस बल द्वारा अत्यंत धैर्य एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बहाल की गई। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है तथा जनपद में शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं घटनास्थलों की सतर्क निगरानी की जा रही है तथा उपद्रव में शामिल अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में 07 अभियोग पंजीकृत करते हुये कई असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया है।

आमजन से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।