रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा–इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रहित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/04/2026): समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूल के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता के इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 84 अभिभावकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 57 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला अभिभावकों ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया, जिससे कार्यक्रम को विशेष उत्साह मिला।

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल की प्रभारी ज्योत्सना वत्स और उनकी स्वयंसेवी टीम ने पीटीएम के दौरान अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर इस सामाजिक पहल में हिस्सा लिया। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल इससे पहले भी कई सेवा परियोजनाओं को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक आयोजित कर चुके हैं। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी समाज हित में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। रोटरी इंटरनेशनल का उद्देश्य “Service Above Self” यानी ‘स्वयं से पहले सेवा’ के सिद्धांत को अपनाते हुए समाज के हर वर्ग तक सहायता और सेवा पहुंचाना है। वहीं इंटरैक्ट क्लब युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित करने का एक प्रभावी मंच है।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के कई सदस्य भी मौजूद रहे। इनमें सौरभ बंसल, अतुल जैन, रंजीत सिंह, एम.पी. सिंह, अंकुर गर्ग, राकेश भाटी, राहुल शर्मा और मनीष डावर सहित अन्य सदस्य शामिल थे।आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।