गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड में हासिल किया प्रथम स्थान
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha News (11/04/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट में प्रथम स्थान तथा समस्त जनपदों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि विभिन्न महत्वपूर्ण पैरामीटर्स पर प्रभावी कार्यवाही के आधार पर मिली है, जिनमें 112 पीआरवी रिस्पॉन्स टाइम, 1090 महिला हेल्पलाइन शिकायतों का निस्तारण, आईजीआरएस/जनसुनवाई, अग्नि सुरक्षा एनओसी, आग से नुकसान का आकलन, गुंडा नियंत्रण अधिनियम, महिला अपराधों पर कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी मामलों का निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई, चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदार/पीजी/घरेलू सत्यापन, सीसीटीएनएस शिकायतों का निस्तारण सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कारण कमिश्नरेट को ‘A’ श्रेणी की रैंकिंग प्राप्त हुई है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा आगे भी जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जनता समन्वय को और मजबूत करने के लिए इसी प्रकार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।